अरंडा में घर से नकद सहित एक लाख की संपत्ति की चोरी

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के एमएच नगर थाना अरंडा में बुधवार की रात चोरों ने एक घर से 30 हजार रुपये नकद समेत करीब एक लाख की संपत्ति की चोरी कर ली। इस घटना में गांव में दहशत का माहौल है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि अरंडा निवासी ताज मोहम्मद के परिवार के सदस्य बुधवार की रात भोजन करने के बाद छत पर सो रहे थे तभी देर रात्रि चोर छत के सहारे घर में प्रवेश कर गए तथा दो दो कमरों में रखे अटैची, बक्से को तोड़कर उसमें 30 हजार रुपये नकद, मंगलसूत्र समेत कई आभूषण समेत एक लाख की संपत्ति की चोरी कर ली।

गुरुवार की सुबह जब घर की महिलाएं जगीं तो घटना की जानकारी हुई। महिलाओं ने शोर मचाना शुरू किया। महिलाओं की शोर पर आसपास ग्रामीण एकत्रित हो गए और घटना की सूचना थाने को दी। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष पंकज कुमार ठाकुर दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंच घटना की जानकारी ली। इस संबंध में गृहस्वामी ताज मोहम्मद थाने में अज्ञात के विरुद्ध थाने में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024