परवेज अख्तर/सिवान: जिले के आंदर प्रखंड मुख्यालय में प्रखंड विकास पदाधिकारी कुणाल कुमार की देखरेख में रविवार को पंचायत उपचुनाव को लेकर मतदाता सूची के विखंडन कार्य में कर्मी जुट चुके हैं। इस संबंध में बीडीओ ने बताया कि वरीय अधिकारी के आदेश पर प्रखंड के सात पंचायत के 11 वार्डों में पंच पद पर उपचुनाव कराने का निर्देश प्राप्त हुआ है। इसको लेकर वार्ड वार मतदाता सूची का विखंडन कार्य किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि अर्कपुर पंचायत में दो पंच पदों पर चुनाव होगा, इसमें वार्ड संख्या आठ एवं वार्ड संख्या 13, असांव पंचायत में एक सीट पर वार्ड संख्या सात, मदेशिलापुर पंचायत में एक सीट पर वार्ड संख्या एक, जयजोर पंचायत में तीन सीट पर वार्ड संख्या दो, पांच एवं सात, भवराजपुर पंचायत में एक सीट पर वार्ड संख्या सात, सहसराव पंचायत में दो सीट पर वार्ड संख्या तीन एवं 12, मानपुर पतेजी पंचायत में एक सीट पर वार्ड संख्या सात उपचुनाव कराया जाएगा। चुनाव की तिथि अभी तक निर्धारित नहीं की गई है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…