सिवान: नम आंखों से की गई मां दुर्गा को विदाई, झांकियां रही आकर्षण का केंद्र

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के रघुनाथपुर, मैरवा, हसनपुरा समेत अन्य प्रखंडों में रविवार को मां दुर्गा समेत अन्य देवी-देवताओं की प्रतिमा का विसर्जन किया गया। इस मौके पर जय दुर्गे के उद्घोष एवं बैंड बाजों से वातावरण गूंज उठा। जुलूस के दौरान विभिन्न प्रकार की झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। वहीं युवाओं ने भी पारंपरिक करतब दिखा लोगों की खूब वाहवाही लूटी। इसके पूर्व पूजा पंडाल में मां दुर्गा समेत अन्य देवी-देवताओं की पूजा हुई तथा प्रसाद का वितरण किया गया। मौके पर महिलाओं ने मां को खोइंचा देकर सुख समृद्धि की कामना की तथा अगले साल आने का आमंत्रण भी दिया। जानकारी के अनुसार रघुनाथपुर प्रखंड के नरहन गांव में प्रतिमा विसर्जन के दौरान रामायण, महाभारत समेत अन्य प्रकार की झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं।

इसे देखने के लिए दूर-दूर से लोग पहुंचे हुए थे। वहीं विधि व्यवस्था में बीडीओ अशोक कुमार, सीओ अशोक कुमार मिश्रा, थानाध्यक्ष मो. तनवीर आलम दलबल के साथ गश्त करते रहे। झांकियां बैंड बाजे व हाथी-घोड़े के साथ नरहन गांव से चलकर लहलादपुर, सलेमपुर, मिर्जापुर, हरपुर, नवादा, धनौती, रघुनाथपुर होते हुए राजपुर मोड़ पर पहुंच कर संपन्न हुई। वहीं मैरवा में मां की प्रतिमाओं के साथ जुलूस निकाला गया। इसमें युवाओं ने पारंपरिक करतब दिखा लोगों की खूब वाहवाही लूटी। सबसे पहले नई बाजार से अखाड़ा नंबर एक निकाला गया। यह अखाड़ा चंदनियाडीह दुर्गा मंदिर गया। वहां आरती एवं पूजा के बाद स्टेशन चौक पहुंचा। इस अखाड़े के पीछे नगर पंचायत क्षेत्र के अन्य अखाड़े चल पड़े। अखाड़े में भक्ति गीतों पर युवक झूमते दिखे। देवी के जयकारे से वातावरण गूंजायमान रहा।

मझौली चौक पर थानाध्यक्ष मनोज कुमार, अंचलाधिकारी दिव्यराज गणेश पुलिस के साथ अखाड़े और वाहनों के आवागमन व्यवस्था पर पैनी नजर रखे रहे। मझौली चौक स्टेशन चौक, हास्पिटल मोड़, गुठनी मोड़, मैरवा धाम चौराहे पर पुलिस तैनात की गई थी। पुरानी बाजार का अखाड़ा प्रतिमा विसर्जन के लिए दरौली सरजू नदी घाट गया। अन्य अखाड़े मैरवा धाम झरही नदी किनारे पहुंचे और प्रतिमा का विसर्जन किया। विद्युत विभाग ने सुरक्षा को ध्यान में रखकर अपराह्न दो बजे से विद्युत आपूर्ति बंद कर दी गई थी। हसनपुरा के उसरी में मां क प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। इस मौके पर काफी संख्या में लोगो की भीड़ उमड़ी रही। बड़हरिया प्रखंड मुख्यालय स्थित यमुनागढ़ में मां की प्रतिमा विसर्जन के दौरान प्रजापति ईश्वरीय ब्रह्माकुमारी ने मनमोहक झांकियां निकाली। झांकी के तहत बताया गया कि पूरी दुनिया में ईश्वर शिव गुरु हैं जिस पर ज्योति स्वरूप उनका बिंदु रूप है जो निराकार के रूप में हैं उनका कोई आकार नहीं है। वे सब के गुरु हैं। इस मौके पर पूजा समिति के सदस्य और सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026