परवेज अख्तर/सिवान: जिले के आंदर थाना क्षेत्र के तियांय गांव में शनिवार को संदिग्ध परिस्थिति में एक युवक की मौत हो गई। मौत के बाद स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक की पहचान तियांय गांव निवासी हरदेव बैठा के पुत्र विशाल बैठा के रूप में हुई है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि विशाल बैठा घर में कुछ काम कर रहा था। इस दौरान बेहोश होकर गिर पड़ा।
स्वजन उसे आनन-फानन में इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसकी मौत की सूचना के बाद ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी। वहीं स्वजनों के चीत्कार से माहौल गमगीन हो गया। आसपास के ग्रामीण स्वजनों को ढाढ़स बंधा रहे थे।
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…
सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…
सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…
पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…
परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…