परवेज अख्तर/सिवान: जिले के बड़हरिया प्रखंड के तीन पंचायतों में लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के तहत शनिवार को वेस्ट प्रोसेसिग यूनिट का शिलान्यास प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रणव कुमार गिरि ने किया। ज्ञात हो कि बड़हरिया के हरदोबारा, रसूलपुर, लकड़ी दरगाह के मुखिया, बीडीसी सदस्य सहित जनप्रतिनिधि और बीआरपी राज नारायण महतो की उपस्थिति में डब्ल्यूपीयू का शिलान्यास किया गया।
इसका शिलान्यास हो जाने से पंचायत के प्रत्येक वार्ड के घरों में जो भी सूखा- गिला कचरा एकत्रित होगा सफाई कर्मी द्वारा उठाव कर उसको यहां रखा जाएगा और उससे जैविक खाद तैयार किया जाएगा। इस संबंध में प्रखंड विकास पदाधिकारी ने कहा कि इसके पहले नवलपुर, कोइरीगांवा पंचायतों में इसका शिलान्यास किया गया था। इसके तहत कार्य चल भी रहा है। इस मौके पर लकड़ी दरगाह के मुखिया संजय साह, रसूलपुर पंचायत के मुखियापति संजय कुमार, हरदोबारा के मुखिया एफ जमा आदि उपस्थि्त थे।
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…
सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…
सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…
पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…
परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…