आंदर: बोलेरो की चपेट में आने से युवक घायल

✍️परवेज अख्तर/सिवान: जिले के आंदर थाना क्षेत्र के हसनपुरवा गांव में मंगलवार को बोलेरो की चपेट में आने से एक युवक घायल हो गया। घायल युवक का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। घायल युवक की पहचान हसनपुरवा निवासी अनीश कुमार के रूप में हुई है।

बताया जाता है कि अनीश कुमार मंगलवार की सुबह पैदल बाजार जा रहा था तभी पीछे से जा रही बोलेरो ने उसे धक्का मार दिया। घटना के बाद चालक बोलेरो लेकर भागने में सफल रहा। घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीण एवं स्वजन घटनास्थल पर पहुंच गए। घायल युवक की स्थिति गंभीर होने के कारण स्वजन ग्रामीणों की मदद से उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराए।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024