✍️परवेज अख्तर/सिवान: जिले के दारौंदा थाना क्षेत्र के रामा-छपरा के छात्र का शव उत्तर प्रदेश के हरदोई में मिलने से गांव में शोक का माहौल कायम हो गया। मृतक की पहचान झुलन सिंह के पुत्र नीतेश कुमार के रूप में हुई है। वह दिल्ली में आइआइटी का छात्र था।ग्रामीणों ने बताया कि नीतेश कुमार आठ जुलाई को छपरा स्टेशन से लोकनायक एक्सप्रेस ट्रेन से दिल्ली जा रहा था। उसे हर हाल में नौ जुलाई को दिल्ली पहुंच जाना था। तभी उत्तर प्रदेश के लखनऊ एवं कानपुर स्टेशन के बीच हरदोई स्टेशन के समीप उसकी संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई। नीतेश की मोबाइल बंद होने के कारण स्वजन भी चिंतित होने लगे।जब स्वजन मोबाइल के लोकेशन उसकी खोज की तो उत्तर प्रदेश के हरदोई स्टेशन बता रहा था, उसके बाद स्वजनों की चिंता बढ़ गई। स्वजन मंगलवार को हरदोई स्टेशन के लिए घर से रवाना हो गए।
पुलिस नीतेश का शव हरदोई स्टेशन के समीप से बरामद कर पोस्टमार्टम के बाद स्वजनों को सौंप दिया। हालांकि समाचार प्रेषण तक उसकी मौत का खुलासा नहीं हुआ है।पुलिस का कहना है कि मोबाइल से किस व्यक्ति से अंतिम बातचीत हुई,वह कौन व्यक्ति हैं।पुलिस मोबाइल का सीडीआर से उसकी मौत के कारणों का खुलासा हो सकता है। स्वजनों ने बताया कि शव का अंतिम संस्कार अयोध्या में किया गया।स्वजनों के अनुसार नीतेश तीन वर्षों से दिल्ली में आइआइटी की पढ़ाई करता था।घटना के बाद मृतक के पिता झुलन सिंह,मां निर्मला देवी,भाई संजीव कुमार,अमित कुमार,मनीष कुमार,अंकित कुमार समेत अन्य स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…