छपरा

मतदाता जागरूकता को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने निकाली साइकिल रैली

सदर सीडीपीओ के नेतृत्व में निकाली गई साइकिल रैली

मतदान के प्रति किया गया लोगों को जागरूक

छपरा: बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनजर जिला प्रशासन की ओर से मतदाता जागरूकता अभियान व्यापक स्तर पर चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में समाज कल्याण विभाग के द्वारा भी इस मुहिम में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन किया जा रहा है। बुधवार को सदर शहरी क्षेत्र के बाल विकास परियोजना कार्यालय के द्वारा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने साइकिल रैली निकालकर आम जनों को मतदान के प्रति जागरूक किया। सदर शहरी क्षेत्र के सीडीपीओ कुमारी उर्वशी के नेतृत्व में साइकिल रैली निकाली गई। यह रैली सीडीपीओ कार्यालय से निकलकर डाक बंगला रोड, थाना चौक, समाहरणालय रोड नगरपालिका चौक होते हुए पुनः सीडीपीओ कार्यालय में आकर समाप्त हो गया।

युवा हो तुम देश की शान , जागो उठो करो मतदान । जन जन की यही पुकार , वोट डालो अबकी बार । आपका वोट ही आपको आवाज है। लोकतंत्र का यह आधार वोट न कोई हो बेकार । सहित कई नारे लगाते जा रहे थे । सीडीपीओ ने कहा कि आपका वोट आपका अधिकारी है। आप जिसे चाहें मतदान कर सकते हैं। आप अपनी सोच के हिसाब से सरकार चुनने के लिए मतदान करें। महिला जागृत भी हो रही हैं।किसी भी लोकतंत्र में मतदान का अधिकार बहुत महत्वपूर्ण होता है। ऐसे में जब भी मौका मिले पूरी जिम्मेदारी के साथ मतदान में बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026