Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

जीरादेई के जेडीयू विधायक रमेश सिंह कुशवाहा को पार्टी ने नही दी जगह, श्रीमती कमला कुशवाहा को पार्टी ने बनाया अपना उम्मीदवार

बड़हरिया से श्याम बहादुर सिंह व महाराजगंज से हेमनारायण साह को मिली जगह

परवेज़ अख्तर/सिवान:
बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर जेडीयू की ओर से पार्टी के प्रत्याशियों की पूरी लिस्ट जारी कर दी गई है। जेडीयू कार्यालय में प्रेस वार्ता कर सभी प्रत्याशियों की सूची जारी की गई है।पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह,कार्यकारी अध्यक्ष अशोक चौधरी,जेडीयू नेता विजय चौधरी,जेडीयू सांसद आरसीपी सिंह ने उम्मीदवारों के नाम का एलान किया है।जिसमे सिवान जिले के जीरादेई से जदयू विधायक का टिकट काट दी गई है। श्री कुशवाहा को पार्टी ने कोई जगह नही दी है।उनके जगह पर श्रीमती कमला कुशवाहा को पार्टी ने अपना उम्मीदवार घोषित किया है।

जबकि जदयू के पूर्व जिलाध्यक्ष राजेश्वर चौहान को पार्टी ने रघुनाथपुर विधान सभा क्षेत्र से अपना उम्मीदवार घोषित किया है।जबकि महाराजगंज से हेमनारायण साह को पार्टी ने दुबारा मौका दिया है।वहीं जदयू खेमे में चर्चित लीडर श्यामबहादुर सिंह को पार्टी ने फिर से उम्मीदवार बनाया है।यहां बताते चले कि सीवान के आठों विधानसभा क्षेत्र में एनडीए की ओर से करीब – करीब सभी प्रत्याशियों के नाम की सूची जारी कर दी गई है।इसके बावजूद भी जिले में तरह-तरह के अटकलों का बाजार गर्म है।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024