Gopalganj News in Hindi

आंगनबाड़ी सेविकाओं ने शुरू किया डोर-टू-डोर टीएचआर का वितरण

  • गर्भवती महिला और बच्चों के बीच टीचर का हुआ किया वितरण
  • आईसीडीएस के निदेशक के निर्देश पर शुरू हुआ टीएचआर वितरण

गोपालगंज:- वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण के बीच जिले के सभी प्रखंडों में आंगनबाड़ी सेविकाओं द्वारा गर्भवती महिलाओं और बच्चों के बीच टीएचआर(टेक होम राशन) का वितरण घर- घर जाकर किया गया। आईसीडीएस के निदेशक ने सभी जिलों के डीपीओ को पत्र लिखकर टीएचआर वितरण करने का निर्देश दिया है, जिसके आलोक में गोपालगंज जिले में टीएचआर का वितरण शुरू कर दिया गया है। गर्भवती महिलाओं व बच्चों के बीच टेक होम राशन का वितरण किया जा रहा है।

एईएस प्रभावित जिले में विशेष जोर

आईसीडीएस के डीपीओ शम्स जावेद अंसारी ने बताया लाभार्थियों को पूर्व की तरह सामग्रियों का वितरण किया जा रहा है। लेकिन एईएस प्रभावित जिला होने के कारण टीएचआर लाभार्थियों की सामग्री में 250 ग्राम सोयाबड़ी तथा 500 ग्राम गुड़ का वितरण भी किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि 3 से 6 वर्ष के स्कूल पूर्व शिक्षा के लाभार्थियों को गर्म पका भोजन की राशि के बदले अब प्रति लाभार्थी 2 किलो चावल 1 किलो दाल 200 ग्राम गुड़ तथा 200 ग्राम सुधा दूध का चूर्ण दिया जा रहा है।

प्रत्येक माह मिलता है टीएचआर

बरौली के महिला सुपरवाइजर अमरीन अंसारी ने बताया जिले के आंगनबाड़ी केंद्रों पर प्रत्येक माह हजारों गर्भवती व धातृ महिलाओं, कुपोषित व अतिकुपोषित बच्चों के बीच टीएचआर (टेक होम राशन) का वितरण होता है। कोविड-19 के संक्रमण को लेकर सभी आंगनबाड़ी केंद्रों को बंद करने का आदेश दिया गया है। इस दौरान घर-घर जाकर टीएचआर वितरण किया जा रहा है।

कोरोना वायरस के प्रति किया जा रहा जागरूक

केयर इंडिया के फैमिली प्लैनिंग कोऑर्डिनेटर अमित कुमार ने बताया कि डोर टू डोर टीएचआर वितरण के दौरान आंगनबाड़ी सेविकाओं द्वारा लाभार्थियों व उनके परिजनों को कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के बारे में जानकारी दी जा रही है। सेविकाओं द्वारा लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन, मास्क का उपयोग, हाथों के नियमित धुलाई, अपने आस-पास साफ सफाई रखने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। साथ ही आंगनबाड़ी सेविका भी कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन करते हुए ही टीएचआर का वितरण कर रही हैं.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026