Siwan News

मांगों को ले आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ का धरना

परवेज अख्तर/सीवान:- जिले के दरौंदा शहर स्थित बिहार प्रदेश आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ की ओर से शनिवार को प्रखंड के सीडीपीओ कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया गया. धरने की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष रिंकी देवी ने किया. आयोजित धरना-प्रदर्शन में शामिल मुख्य अतिथि के तौर पर संघ के प्रदेश अध्यक्ष पुष्पा पांडे ने की. उन्होंने कहा कि राज्य की लाखों सेविका-सहायिका के साथ राज्य सरकार नाइंसाफी कर रही है. देश के अधिकतम राज्य सेविकाओं को सम्मानजनक मानदेय दे रही है. कहा कि अगर राज्य सरकार सेविकाओं के मानदेय के लिए फरवरी तक रुचि नहीं कर रही है तो संग बाध्य होकर बड़े आंदोलन की घोषणा करेगा. इसके साथ ही राज्य की सभी आंगनबाड़ी केंद्रों को अनिश्चितकालीन के लिए बंद कर दिया जायेगा. उन्होंने कहा कि हमारी प्रमुख मांग सेविका-सहायिकाओं को सरकारी कर्मी का दर्जा दिया जाय. सभी को पेंशन की व्यवस्था किया जाय. एलएस का प्रमोशन के लिए 45 वर्ष की ऊपरी आयु की सीमा समाप्त किया जाय. सभी बकाया मानदेय एवं मकान किराया का भुगतान करने की मांग की है. इस मौके पर उपस्थित संगीता देवी, रंजू देवी, शारदा देवी, सीमा देवी इत्यादि रहे.

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024