Maharajganj News

अगलगी की घटना में लाखों की संपत्ति स्वाहा

परवेज अख्तर/सीवान:- जिले के महाराजगंज प्रखंड क्षेत्र के गोहपुर गांव में शुक्रवार की रात्रि कैलाश साह के घर में आग लग गयी. घर में रखा सारा सामान जल कर राख हो गया. आगलगी में गृह स्वामी का पुत्र समेत चार पशु भी झुलस गए. बताया जाता है कि गृह स्वामी कैलाश साह के पुत्र राजू साह को इलाज के लिए महाराजगंज पीएचसी लाया गया. पीएचसी के डॉक्टरों ने गंभीर स्थिति देख प्राथमिक इलाज के बाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया. इस अगलगी में दो गाय गंभीर रूप से झुलस गयी. उनका इलाज पशु अस्पताल में चल रहा है. वहीं चार बकरियां जल कर मर गयी. गृह स्वामी के घर में रखा खाट, चौकी, बॉक्स में रखे कपड़े आदि लाखों रुपये की कीमती सामान भी जल कर स्वाहा हो गया. ग्रामीणों के काफी मसक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया. ग्रामीणों ने इसकी सूचना स्थानीय थाना व प्रखंड के अधिकारियों को दी. स्थानीय जिला परिषद चंद्रिका राम, स्थानीय मुखिया द्वारा तत्काल आर्थिक मुहैया कराया गया . स्थानीय प्रतिनिधियों व ग्रामीणों ने पीड़ित परिवार को सरकारी मदद देने की मांग लिखित रूप से की है. आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है. इस संबंध में सीओ रविंद्र राम ने कहा कि अगलगी की स्थल जांच कर ली गयी है. सरकारी नियम के अनुसार पीड़ित परिवार की मदद की जायेगी.

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024