गुठनी के बिसवार में नौ वर्षों से अर्धनिर्मित आंगनबाड़ी भवन को लेकर लोगों में आक्रोश

  • ग्रामीणों का आरोप 2004 से शुरू किया गया आंगनबाड़ी केंद्र
  • विभागीय स्तर पर 2013 में शुरू हुआ था भवन निर्माण

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के गुठनी प्रखण्ड के बिसवार पंचायत के भठही गांव के वार्ड 9 में आंगनबाड़ी भवन का निर्माण न होने से ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया। ग्रामीणों का आरोप था की राज्य सरकार, जिला प्रशासन व स्थानीय प्रशासन ने यहां केंद्र खोलने के लिए 2004 में अनुमति प्रदान कर दिया। जिसके बाद गांव के अधिकतर बच्चे यहां आकर पढ़ाई करते हैं। जिसके बाद आंगनबाड़ी केंद्र निर्माण के लिए विभाग द्वारा 2013 में इसके भवन निर्माण कार्य शुरू किया गया। ग्रामीणों का आरोप था की भवन निर्माण कार्य को ठेकेदार द्वारा अधूरा छोड़ दिया गया हैं। जिसपर आज तक किसी भी अधिकारी और जनप्रतिनिधि की नजर नहीं पहुंची है। लोगो ने इसकी लिखित शिकायत डीएम, एसडीओ, एडीएम, परियोजना निदेशक, बीडीओ, सीओ, सीडीपीओ को दर्जनों बार आवेदन दिया।

वावजूद उसपर आज तक कोई ठोस कारवाई नही किया गया। ग्रामीणों ने बताया की आंगनबाड़ी सेविका द्वारा 8 वर्षो तक बच्चो को अपने घर पर ही पढ़ाया जाता था। जिसकी शिकायत ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री, शिक्षा निदेशक, शिक्षामंत्री से करने के बाद आंगनबाड़ी केंद्र को पास के स्कूल में शिफ्ट कर दिया गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि आंगनबाड़ी सेविका व सीडीपीओ के मिलीभगत से 18 वर्षों से केंद्र को मनमानी तरीके से चलाया जा रहा है।लगभग 15 वर्षों तक सेविका अपने घर पर ही केंद्र का संचालन किया। लेकिन पिछले एक वर्षों से केंद्र पूरी तरह बंद है। लोगो में बैजनाथ भारती, गुड्डू भारती, हृदया भारती, मुक्तिनाथ भारती, विनय भारती, दिलीप राम, घुरल राम, श्रवण भारती, रामनिवास भारती, गजेंद्र भारती, रामनिवास भारती, शीलेन्द्र भारती थे।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024