तरवारा के नथनपुरा में साइकिल सवार को पिकअप ने कुचला, मौके पर हीं मौत, जांच में जुटी पुलिस

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के जी.बी.नगर थाना क्षेत्र के नथनपुरा गांव के समीप एसएस 73 पर सिवान की तरफ से आ रहे साइकिल सवार को पिकअप ने कुचला घटनास्थल पर मौत वहीं स्थानीय पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया बताते चलें कि मृतक की पहचान स्वर्गीय रघुनाथ प्रसाद के पुत्र मुखर्जी प्रसाद है।बताते चलें कि मृतक मुखर्जी प्रसाद सिवान आम ढाला भेड़ियारी टोला शादी समारोह में गए थे।वहीं गुरुवार की सुबह सिवान से अपने घर चोरौली जा रहे थे तभी नथनपुरा गांव के पास एसएच 73 पर तेज रफ्तार अनियंत्रित बोलेरो पिकअप ने पीछे से टक्कर मार दी जिससे मुखर्जी प्रसाद की घटनास्थल पर हीं मौत हो गई।

वहीं स्थानीय लोगों ने जी.बी.नगर थाना में घटना की सूचना दी। जिसके बाद थाना अध्यक्ष श्री अखिलेश कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।वहीं चालक बोलेरो पिकअप लेकर घटनास्थल से फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि पिकअप काफी तेज था जिसके कारण कोई पहचान नहीं हो पाई।थाना अध्यक्ष श्री अखिलेश कुमार ने बताया कि मृतक भगवानपुर थाना क्षेत्र का है।जिसकी पहचान कर उसके शव को परिजनों को सौंप दिया गया और फरार पिकअप की पुलिस पहचान करने में पुलिस जुटी हुई है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026