Categories: छपरा

सारण में शिक्षकों की कारस्तानी से नाराज छात्रों ने विद्यालय में लटकाया ताला, पहुँच गए थाना

  • शिक्षा की डूबती नैया की मशरक थानाध्यक्ष बने पतवार
  • जिला शिक्षा पदाधिकारी के यहा दर्ज करायी शिकायत

छपरा: सरकारी शिक्षा व्यवस्था को दीमक की तरह चाट रहे कुछ शिक्षकों की कारस्तानी से नाराज छात्रों ने उठाया व्यवस्था सुधार का बीड़ा और पहुँच गए मशरक थाना और थाना अध्यक्ष से लगाई गुहार शिक्षा की डूबती नैया को बचाने की गुहार वही छात्रों की शिकायत पर थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने पतवार बनते हुए जिला शिक्षा पदाधिकारी के यहां शिकायत दर्ज कराई। मामला सारण जिला के मशरक प्रखंड मुख्यालय के समीप अवस्थित व प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी के कार्यालय से थोड़ी दूरी पर अवस्थित स्टेशन रोड उत्क्रमित मध्य विद्यालय आश्रम का है जहाँ शिक्षकों की लेट लतीफी से तंग छात्रों ने स्कूल के मुख्यद्वार पर ताला जड़ दिया और मशरक थाना पहुँच गए स्कूल के प्रिंसिपल और शिक्षकों की शिकायत लेकर।

छात्रों की शिकायत सुनकर मशरक थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने जिला शिक्षा पदाधिकारी और प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी मशरक को फोन कर मामले की जानकारी देते हुए स्कूल की शैक्षणिक व्यवस्था को लेकर छात्रों की चिंता से अवगत कराया तो प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी डॉ वीणा कुमारी मौके पर पहुँची जहाँ उन्होंने विद्यालय में नियुक्त सभी 09 शिक्षकों को अनुपस्थित पाया ।

प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ने बताया कि स्कूल के हेडमास्टर सहित सभी शिक्षकों से जवाब तलब किया जाएगा लेकिन आप सभी शिक्षा विभाग के अधिकारियों को इस मुद्दे पर विशेष ध्यान देने की बात है कि प्रखंड मुख्यालय में स्थित विद्यालय की यह दशा है तो प्रखंड क्षेत्र के अन्य दूरस्थ इलाको में अवस्थित विद्यालयों की दशा की कल्पना कर सकते हैं आप।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024