Categories: छपरा

रिविलगंज में दवा व्यवसायी को गोली मारने के बाद आक्रोश, बंद रही बाजार की दुकानें

छपरा: सारण जिले के रिविलगंज थाना क्षेत्र के रिविलगंज बाजार स्थित प्रसिद्ध दवा व्यवसायी बिनोद मेडिकल के संचालक सत्यनारायण प्रसाद को रविवार की रात अज्ञात बाइक सवार अपराधियों ने गोली मार दी। जिसे वह बुरी तरह घायल हो गए।आनन फानन में स्थानीय लोगों व व्यवसायियों ने रिविलगंज समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया,जहाँ स्थिति नाजुक देखते हुए चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल छपरा रेफर कर दिया।जहाँ इलाज जारी है,

फिलहाल स्थिति सामान्य बताई जा रही है।घटना के खिलाफ सोमवार को रिविलगंज बाजार के सभी व्यवसायियों ने दूकान बंद कर सैकड़ो की संख्या में रिविलगंज थाना पर पहुचकर अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग करने लगें।व्यवसायियों ने कहा कि 24 घंटे अंदर अपराधियों की गिरप्तारी नहीं होगी तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।जिसकी पूरी जबाबदेही प्रशासन होगी।रिविलगंज थानाध्यक्ष ओम प्रकाश चौहान ने अपराधियों को जल्द गिरफ्तारी करने का आश्वासन दिया जिसके बाद व्यवसाई शांति हुए।खबर लिखे जाने तक व्यवसाइयों ने दुकान बंद रखा था।

घटना के अंजाम देने के बाद बेख़ौफ़ अज्ञात अपराधी भागने में कामयाब रहे।घटना के सबंध में प्रत्यदर्शियों ने बताया कि तीन अपराधी एक बाइक पर सवार होकर आए थे,दवा व्यवसाई सत्यनारायण प्रसाद दुकान बंद रहा रहे थे इसी दौरान अपराधियों में अंधाधुंध गोली मारकर फरार हो गए।

 

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026