Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

भगवानपुर में नाराज बीडीसी सदस्यों ने बीडीओ को सौंपा अविश्वास प्रस्ताव

परवेज़ अख्तर/सिवान :- जिले के भगवानपुर प्रखंड प्रमुख लखन मांझी की कार्यशैली से नाराज बीडीसी सदस्यों ने मंगलवार को पूर्व प्रमुख रामजी चौधरी के नेतृत्व में बीडीओ डॉ. अभय कुमार को अविश्वास प्रस्ताव सौंपा। इस प्रस्ताव पर प्रखंड के कुल 28 बीडीसी सदस्यों में 17 सदस्यों के हस्ताक्षर था। वर्तमान प्रखंड प्रमुख से नाराज सदस्यों ने पिछले 29 अगस्त को आहूत बीडीसी की बैठक का बहिष्कार कर प्रदर्शन किया था। नाराज बीडीसी सदस्य अविश्वास प्रस्ताव लाने के मूड में थे। मंगलवार को अविश्वास प्रस्ताव दाखिल किए जाने से प्रखंड में एक बार फिर प्रमुख को लेकर राजनीति गरमा गई है। बीडीओ सह कार्यपालक पदाधिकारी डॉ. अभय कुमार ने कहा कि अविश्वास प्रस्ताव पर कानून सम्मत कार्रवाई की जाएगी।

नाराज बीडीसी सदस्यों ने प्रमुख पर उनके साथ अच्छा व्यवहार नहीं करने, अधिकार का दुरुपयोग करने तथा कार्यशैली ठीक नहीं होने सहित आठ सूत्री आरोप लगाया है। अविश्वास प्रस्ताव दाखिल करने के समय पूर्व प्रखंड प्रमुख रामजी चौधरी के साथ सुनील ठाकुर, भागमनी देवी, सुगेन कुमार, जयमाला देवी, हरिकिशोर चौधरी, मो. वसीम, तारकेश्वर कुमार, कृष्ण कुमार प्रसाद, रंभा देवी, रजिया बीबी, नूरजहां खातून, इंदु देवी, सुमन देवी, विकास कुमार तिवारी, संजू देवी, फुलकुमारी देवी शामिल थीं।

विधानसभा चुनाव के सरगर्मी से पहले ही प्रखंड प्रमुख की कुर्सी के लिए राजनीतिक खेल प्रखंड मुख्यालय में शुरू हो गया है। पूर्व प्रखंड प्रमुख ने बताया कि बीडीओ को आवेदन देकर वर्तमान प्रमुख लखन मांझी के खिलाफ अविश्वास पर चर्चा करने हेतु बैठक बुलाने की मांग की गई है।उन्होंने कहा कि आवेदन की प्रतिलिपि अनुमंडल पदाधिकारी महाराजगंज, जिला पंचायती राज पदाधिकारी को सूचनार्थ प्रेषित की गई है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026