परवेज़ अख्तर/सिवान:- जिले के भगवानपुर प्रोजेक्ट बालिका उच्च विद्यालय के प्रभारी हेडमास्टर पर क्षेत्रीय उप निदेशक सारण प्रियनंदन ने 26 दिन पहले प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश दिया था, लेकिन आदेश के 26 दिन दिन जाने के बाद भी प्राथमिकी दर्ज नहीं हुई। इसको लेकर आवेदक अशोक कुमार शर्मा ने डीएम को आवेदन देकर शीघ्र प्राथमिकी दर्ज कराने की मांग की है। दिए गए आवेदन में कहा गया है कि अनुमंडल पदाधिकारी महाराजगंज द्वारा जांचोपरांत पोशाक राशि के वितरण में अनियमितता के लिए मधुसूदन प्रसाद, गौतम प्रसाद एवं सतोष कुमार मांझी को दोषी पाया था।
जांच प्रतिवेदन 831 दिनांक छह नवंबर 2018 का छाया प्रति एवं निदेशक माध्यमिक शिक्षा के पत्रांक को संलग्न करते हुए आवेदन ने इसपर शीघ्र कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में डीईओ मोतिउर रहमान ने बताया कि सेवा निवृत प्रभारी हेडमास्टर मधुसूदन प्रसाद एवं नुरूद्दीन अंसारी में कौन दोषी है। इसकी जांच के लिए माध्यमिक डीपीओ को आदेश दिया गया है। इसका निर्णय हो जाने पर दोषी हेडमास्टर के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…