परवेज अख्तर/सिवान : जिले के सिसवन प्रखंड के भीखपुर पंचायत के महानगर में सोमवार की दोपहर राशन-केरोसिन के उठाव को लेकर उपभोक्ताओं ने हंगामा किया। उपभोक्ताओं की मांग थी कि उनका राशन नए पीडीएस से ना कर पूर्व के दुकान में ही किया जाए। उपभोक्ताओं से मिली जानकारी के मुताबिक भीखपुर पंचायत में नया पीडीएस दुकान एलॉट किया गया है। इससे महानगर के उपभोक्ताओं का राशन-केरोसिन कटकर नए पीडीएस दुकान को एलॉट कर दिया गया है, हालांकि कुछ उपभोक्ताओं को जगदीशपुर पीडीएस से टैग कर दिया गया है। इससे उपभोक्ताओं को राशन-केरोसिन के उठाव करने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि उपभोक्ताओं ने अप्रैल एवं मई माह के राशन का उठाव नए दुकान से अब तक नहीं किया है। आपूर्ति पदाधिकारी अरुण कुमार उपाध्याय मौके पर पहुंचे और उपभोक्ताओं को समझा-बुझाकर शांत कराया।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…