परवेज अख्तर/सिवान : शहर के आनंद नगर रेलवे ढ़ाला के नजदीक नगर थाना सब इंस्पेक्टर तनवीर आलम ने स्थानीय लोगों की सुचना पर एक 21वर्षीय अज्ञात युवती का शव बरामद किया। शव बरामदगी के बाद पुलिस तहकीकात में जुट गई है।सब इंस्पेक्टर तनवीर आलम ने बताया- बरामद शव की पहचान के लिए प्रयास किया जा रहा है ताकि घटना से पर्दा उठ सके। उधर शव देखने से ऐसा प्रतीत हो रहा था की मनचले किस्म के लोग उसे उक्त स्थान पर दुष्कर्म करने की नियत से ले गए होंगे।और बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किये होंगे तथा विरोध जताने पर उसकी हत्या कर शव को झाड़ी में फेक दिए होंगे। शव देखने से ऐसा लग रहा था की अपराधियों की संख्या दो से ज्यादा होगी क्योकि घटना को अंजाम देते समय अपराधियों ने युवती के मुंह में दुपट्टा बांध दिया था।बंधे हुए दुपट्टा से ऐसा अंदाज लगाया जा रहा है की दुष्कर्म का बिरोध कर युवती द्वारा शोर मचाया जाता होगा।इसलिये अपराधी किस्म के लोग उसके मुंह में दुपट्टा बांध कर घटना का अंजाम दिए है। बहरहाल चाहे जो हो रेप की पुष्टि मेडिकल रिपोर्ट पर ही आधारित है।इस मामले में पुलिस कुछ भी बताने से इंकार कर रही है।खबर लिखे जाने तक शव की पहचान नही हो सकी है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026