मैरवा के तितरा बंगरा गांव में पारिवारिक कलह से नाराज युवक ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के मैरवा थाना क्षेत्र के तितरा बंगरा गांव के कुडही चवर से सोमवार की देर रात युवक का शव पेड़ से लटकते हुए पाया गया. मृतक की पहचान जीरादेई थाना क्षेत्र के मुईया गांव निवासी छोटेलाल साह के  पुत्र अनिल कुमार साह (25) के रूप में हुई है. परिजनों का कहना है कि मृतक घर से कुछ विवाद करके बाहर चला गया था. वह अपने साथ बाइक और कपड़े भी साथ लेकर चला गया था. इस बात का थोड़ा सा भी अंदेशा नहीं था कि वह इतना बड़ा कदम उठा लेगा. परिजनों को सूचना तब मिली जब चवर में पशु चराने गए चरवाहों और ग्रामीणों ने पेड़ से लटकते शव को देखकर इसकी सूचना दिया.

परिजन पुलिस को सूचना देकर खुद मौके पर पहुंचे. जहां पेड़ से लटकता हुआ शव पुलिस ने नीचे उतारा और परिजनों से उनकी शिनाख्त कराई. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. पुलिस का कहना है कि परिजनों से पूछताछ की जा रही है.अभी तक इस घटना में कोई ठोस सबूत हासिल नहीं हो पाया है. वही युवक की मौत के बाद पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया. ग्रामीणों का कहना था कि वह बहुत ही मिलनसार और सज्जन इंसान था. उसकी मां शुभावती देवी उसको याद करके बार-बार रो रही थी. परिजनों के चीत्कार से गांव का माहौल गमगीन हो गया.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026