परवेज अख्तर/सिवान: जिले के बड़हरिया प्रखंड मुख्यालय स्थित जीएम हाइ स्कूल, बड़हरिया के पूर्व प्रधानाध्यापक नूर आलम का कोरोना वायरस की चपेट में आने से रविवार की रात मे एमएमसीएच,पटना में इलाज के दौरान निधन हो गया. इसकी पुष्टि करते हुए एकाउंटेंट सुभाषचंद्र महतो ने बताया कि सदर अस्पताल, सीवान से रिपोर्ट आयी थी कि पूर्व एचएम नूर आलम के कोरोना संक्रमित हैं व उन्हें सांस लेने में तकलीफ हो रही है.
उसके बाद सदर अस्पताल के डॉक्टरों ने उन्हें एनएमसीएच पटना रेफर कर दिया था. इलाज के दौरान ही रविवार की रात में पटना एनएमसीएच में उनका निधन हो गया. सोमवार की सुबह में उनके पैतृक गांव पकड़ी सुल्तान के कब्रिस्तान में उनका अंतिम संस्कार किया गया. उनके निधन पर हेडमास्टर शाहजाद आलम मंसूरी, एहसानुल्लाह, सुभाष कुमार, हरिशरण निराला, अमित कुमार, उमेश कुमार, धनंजय मिश्र, उषा कुमारी सहित सभी शिक्षकों ने गहरी संवेदना प्रकट की है. इधर, शिक्षकों में दहशत का आलम है.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…