Barharia Siwan News

जामो-बड़हरिया रोड पर गुस्साए लोगों ने सड़क पर कर दिए धान की रोपनी

परवेज़ अख्तर/सिवान:- जिले के जामो-बड़हरिया रोड पर सोमवार को जामो क्षेत्र के गुस्साए लोगों ने गंगा हता के समीप सड़क पर ही धान की रोपनी कर दिए। बताया जाता है कि ये सड़क इतना जर्जर हो गया है कि पैदल भी चलना दुश्वार हो गया है। जिले की शायद पहली सड़क है जो इतनी जर्जर है। हजारों लोग प्रतिदिन इस सड़क से जान जोखिम में डाल कर यात्रा करते हैं।इस सड़क को लेकर कई बार स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन  से लेकर राज्य के मंत्री तक इस सड़क के पुनः निर्माण के लिए आवेदन दिए,  लेकिन कोई असर न नेता पर पड़ा और न ही कोई असर जिला प्रशासन पर पड़ा।
असर हुआ तो सिर्फ एक युवा नेता पर मुकदमा कर दिया गया। बड़हरिया के एक युवा नेता ने इस सड़क की बदहाली की हालत को देख जिला प्रशासन और जनप्रतिनिधि की नींद खोलने के लिए एक दिन  का धरना-प्रदर्शन किया। फिर क्या, प्रशासन ने बिना अनुमति के आंदोलन करने पर उसके ऊपर मामला दर्ज कर लिया गया। हाला की बड़हरिया के स्थानीय बिधायक जी का कहना है की टेंडर प्रोसेस में है दो दिन पहले विधायक अपने मद से कुछ राशि से इस सड़क के कुछ जगहों पर ईंट गिरा कर गड्ढ़ों की भराई कराई, लेकिन अभी भी लोगों की परेशानी कम न हुई है। बारिश होते ही सड़क पूरी तरह झील में तब्दील हो गई।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026