Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

अल्पसंख्यक विरोधी है जदयू : प्रो. महमूद हसन अंसारी

जदयू को छोड़ राजद में वापसी

परवेज़ अख्तर/सिवान:- राजद के पूर्व सांसद मो.शहाबुद्दीन की पत्नी सह राजद नेत्री हिना शहाब एवं पूर्व मंत्री अवध बिहारी चौधरी से बातचीत के बाद राजद से नाराज होकर जदयू में शामिल प्रो. महमूद हसन अंसारी अब पुराने घर को वापस होंगे।बता दें कि प्रो. महमूद हसन अंसारी वर्ष 2001 से 2010 तक राजद अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष थे। तथा वर्तमान में छपरा स्थित जेपी विश्व बिद्यालय के सीनेट सदस्य है।2010 के विधानसभा के चुनाव में बड़हरिया से उम्मीदवार नहीं बनाए जाने को लेकर पार्टी से नाराज होकर उन्होंने पार्टी से इस्तीफा देकर जदयू का दामन थाम लिया था। बता दें कि प्रो. महमूद हसन अंसारी की पत्नी शमा परवीन 2006 से 2011 तक बड़हरिया प्रखंड प्रमुख रही हैं। प्रो. महमूद हसन अंसारी ने बताया कि जदयू अल्पसंख्यक विरोधी पार्टी है। उन्होंने कहा कि बिहार में जदयू पर भाजपा हावी है। उधर जदयू को छोड़कर पुराने घर की वापसी पर राजद के अल्पसंख्यक के प्रदेश महासचिव एहतेशामुल हक सिद्दीकी ने स्वागत किया है तथा उन्होंने कहा कि इससे पार्टी को नई ऊर्जा मिलेगी।

 

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026