Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

तरवारा के कर्णपुरा में दबंगों द्वारा गैरमजरूआ जमीन पर अतिक्रमण किए जाने से नाराज ग्रामीणों ने किया हंगामा

परवेज अख्तर/सिवान:
जिले के जी.बी.नगर तरवारा थाना क्षेत्र के कर्णपुरा पंचायत के वार्ड संख्या 9 में दबंगों द्वारा गैरमजरूआ जमीन पर अतिक्रमण किए जाने से नाराज ग्रामीणों ने दबंगों के खिलाफ जमकर हंगामा किया। लोगों का आरोप है कि दबंगों द्वारा पानी निकासी के लिए बने नाले को तोड़कर अतिक्रमण कर लिया गया है। साथ ही कब्जा करने की नियत से जबरन मिट्टी भरकर अतिक्रमण कर लिया गया है। पंचायत प्रतिनिधियों की लाख प्रयास के बावजूद दबंगों से गैरमजरूआ जमीन अतिक्रमण मुक्त नहीं कराया गया। नए सिरे से नाला निर्माण कराना जनप्रतिनिधियों के लिए चुनौती बन गई है।

इस संबंध में थाने में ग्रामीणों ने आवेदन देकर कर्णपुरा के विवेक सिंह, सुनील तिवारी, रामदुलार चौधरी पर जबरन नाले को तोड़ने तथा मिट्टी भरकर कब्जा करने का आरोप लगाया है। नाला बंद होने की वजह से गांव में जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो गयी है। जिससे दरवाजे पर नाले की गंदी पानी लगने से लोगों का जीना दुश्वार हो गया है। गैरमजरूआ जमीन को दबंगो से मुक्त कराने के लिए गोरेयाकोठी सीओ, बीडीओ व जिलाधिकारी से गुहार लगाई है। इसके बावजूद भी गैरमजरूआ जमीन को दबंगों से मुक्त नहीं कराया गया। इस संबंध में प्रभारी थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि ग्रामीणों के आवेदन में नाले को बंद कराने का आरोप लगाया गया है। जिसके जांच के जा रही हैं। जिसमे पुलिस जांच कर रही है।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024