Tarwara Hindi News

तरवारा के जगदीशपुर में प्रसव के दौरान एडिशनल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर महिला की मौत

परवेज अख्तर/सिवान:
जिले के जी.बी.नगर थाना क्षेत्र के जगदीशपुर एडिशनल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में सोमवार की देर रात प्रसव के दौरान एक महिला की मौत हो गयी। इसके बाद आक्रोशित लोगों ने जमकर हंगामा करते हुए एडिशनल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में तोड़फोड़ की। आक्रोशित लोगों ने एडिशनल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात स्वास्थ्य कर्मियों को घंटों बंधक बनाए रखा। परिजनों का आरोप था कि एडिशनल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात एएनएम की लापरवाही से आए दिन प्रसव के दौरान महिला की मौत होती रहती है।

एएनएम एडिशनल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर नहीं रहती है। प्राइवेट महिलाओं से डिलीवरी कराई जाती है। इस दौरान डिलीवरी कराने पर स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा मुंह मांगी रकम वसूली जाती है।नहीं देने पर मरीजों के इलाज में लापरवाही बरतने की शिकायत किया गया। इसकी सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। थोड़ी देर के लिए जीबी नगर व गोरेयाकोठी थाने की पुलिस के बीच क्षेत्राधिकार को लेकर तनातनी चलती रही।

इसके बाद इंस्पेक्टर प्रमोद कुमार सिंह ने घटना स्थल पर पहुंच कर आक्रोशित लोगों को समझा-बुझाकर मामले को शांत कराया।पुलिस के अनुसार एडिशनल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गोरेयाकोठी थाना क्षेत्र में है। इंस्पेक्टर प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि सोमवार की देर रात प्रसव के दौरान महिला की मौत हो गई थी परिजनों का आरोप था कि जगदीशपुर एडिशनल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात एएनएम की लापरवाही से प्रसव के दौरान महिला की मौत हुई है। परिजनों के बयान पर एडिशनल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात एएनएम के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गयी हैं। घटना के बाद एएनएम घर छोड़कर फरार हो गयी है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026