रघुनाथपुर में सड़क निर्माण नहीं होने से नाराज ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के रघुनाथपुर प्रखंड के बड़आ पंचायत के वैश्य के बारी गांव में सड़क निर्माण नहीं होने से नाराज ग्रामीणों ने गुरुवार को प्रदर्शन किया तथा जनप्रतिनिधि एवं सरकार पर उदासीनता का आरोप लगाया। इस दौरान ग्रामीणों ने गांव को रघुनाथपुर-मांझी मुख्य पथ पर से जोड़ने की मांग की। ग्रामीणों का कहना था कि जब से यह गांव अस्तित्व में आया आज तक गांव के लोगों को सड़क नसीब नहीं हुई। इस कारण ग्रामीण पगडंडी के सहारे आवागमन करने को मजबूर होते हैं। देश एक तरफ 75 वां आजादी महोत्सव मना रहा है वहीं दो हजार की आबादी वाला वैश्य के बारी गांव के ग्रामीण सड़क के लिए तरस रहे हैं। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि जब चुनाव आता है तो जनप्रतिनिधि सड़क बनाने का आश्वासन देते हैं, चुनाव बीतने के बाद सभी वादे भूल जाते हैं। सड़क निर्माण को कौन कहे इधर मुड़कर देखना भी उचित नहीं समझते।

जब जनप्रतिनिधियों से संपर्क किया जाता है तो वे टाल-मटोल की नीति अपनाते हैं। वहीं पदाधिकारियों से सड़क निर्माण की मांग करने पर सिर्फ आश्वासन ही दिया जाता है। ग्रामीणों का कहना है कि सबसे ज्यादा परेशानी बरसात के दिनों में होती है। बरसात के मौसम में कहीं आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ता है। पगडंडी रास्ते पर दो से तीन फीट पानी लग जाता है। इस कारण बच्चों को विद्यालय आने-जाने में परेशानी होने के कारण उनकी पढ़ाई भी बाधित हो जाती है। प्रदर्शन करने वालों में जितेंद्र कुमार पटेल, सुनील पटेल, उपेंद्र कुमार, राज कुमार, अमलेश बिंद, अनिल बिंद, बिहारी यादव, अरविंद पटेल, भीखम तुरहा, श्रीनिवास पटेल समेत काफी संख्या में ग्रामीण शामिल थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026