लकड़ी नबीगंज: शैलेश बने कालेज के नए प्राचार्य, शिक्षणकर्मियों ने किया स्वागत

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के लकड़ी नबीगंज प्रखंड के किशुनपुरा मदारपुर स्थित राम अयोध्या सिंह नइमुद्दीन शाह कालेज में कालेज प्रबंधन कमेटी के अध्यक्ष हरदेव सिंह द्वारा बुधवार को शैलेश प्रसाद सिन्हा को कालेज का नए प्राचार्य नियुक्त किया गया। इस मौके पर कालेज के शिक्षकेत्तर कर्मियों ने नए प्राचार्य का माला पहनाकर स्वागत किया। साथ ही नए प्राचार्य के नेतृत्व में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, अनुशासन व विधि-व्यवस्था के क्षेत्र में सराहनीय भूमिका का निर्वहन करने का उम्मीद जताई है।

मौके नए प्राचार्य सिन्हा ने कहा कि कालेज प्रबंधन द्वारा सौंपे गए दायित्वों को ईमानदारी के साथ निर्वहन करेंगे तथा बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिले इसका भरपूर प्रयास करेंगे। इस मौके पर कालेज के प्रधान सहायक पिंटू कुमार सिंह, पूर्व सचिव डा. राजेंद्र सिंह, शिक्षक संघ के नेता प्रो. जयराम यादव, डा. रवींद्र सिंह, नबीगंज कालेज के प्राचार्य प्रो. रामदत्त राय समेत अन्य शिक्षणकर्मी उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026