परवेज अख्तर/सीवान:- सूबे के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा बारिश प्रभावित किसानों को मदद देने की घोषणा का विधान पार्षद टुन्ना जी पांडेय ने स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि लोक कल्याणकारी राज्य में मुख्यमंत्री के इस कदम का जितना भी स्वागत किया जाए कम है ।उन्होंने कहा कि किसानों को तत्काल राहत मिल जाने से आगे खरीफ की फसल के बुवाई और रोपाई के लिए कर्ज नहीं लेना पड़ेगा और यह किसानों के लिए बहुत बड़ी राहत होगी ।इसके पूर्व विधान पार्षद टून्ना जी पांडेय ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर अनुरोध किया था कि बारिश और ओलावृष्टि से किसानों की फसल पूरी तरह से बर्बाद हो चुकी है ।और उन्हें तत्काल राहत नहीं दिया गया तो किसान भारी परेशानी में पड़ जाएंगे और आत्महत्या जैसी स्थिति उत्पन्न हो जाएगी। इसके पश्चात ही मुख्यमंत्री द्वारा बारिश प्रभावित किसानों को मदद देने की घोषणा की गई है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…