Categories: पटना

बिहार में एक और नया जिला बन सकता है…..जानिये किस नाम पर लग सकती है मुहर

पटना: बिहार में एक और नया जिला बनाया जा सकता है. इसको लेकर सरकार तैयारी कर रही है. बताया जा रहा है कि इसको लेकर वाल्मीकिनगर में 21 दिसंबर बैठक प्रस्तावित की गई है. कैबिनेट सचिवालय ने प्रस्तावित बैठक के संबंध में आदेश जारी करते हुए इससे मंत्रियों और अधिकारियों को अवगत करा दिया है. संभव है कि इस बैठक में नये जिले के रूप में वाल्मीकिनगर को मंजूरी मिल सकती है. अगर ऐसा होता है तो राज्‍य में जिलों की संख्‍या 38 से बढ़कर 39 हो जाएगी।

बता दें कि राज्‍य के कई अलग-अलग हिस्‍सों में नए जिले के गठन की मांग लगातार ही उठती रही है. अगर सरकार एक भी नया जिला बनाती है तो दूसरे क्षेत्रों के लिए उम्‍मीद बढ़ जाएगी. ऐसा इसलिए क्‍योंकि राज्‍य में लंबे अरसे से कोई नया जिला नहीं बनाया गया है. कैबिनेट सचिवालय के अनुसार पूर्व में वाल्मीकि नगर में 16 नवंबर को बैठक प्रस्तावित थी, जिसे अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दिया गया था. अब नए सिरे से नई तिथि जारी की गई है।

वाल्मीकिनगर में इससे पहले भी नीतीश कुमार ने कैबिनेट की बैठक की है। पर इसबार का कैबिनेट ख़ास इसलिए है की उसी दिन वाल्मीकि नगर को जिला बनाने के स्वपनिल प्रोजेक्ट पर मुहर लगना है। आपको बता दें की अभी तक बिहार में राजस्व जिला 38 है जबकि दो पुलिस जिला बगहा और नौगछिया है। अब बगहा पुलिस जिला का अस्तित्व राजस्व जिला के रूप में आयेगा और उसका नाम बदल कर वाल्मीकिनगर होना है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026