Categories: पटना

RJD विधायक अनंत सिंह को राहत, डबल मर्डर केस में स्पेशल कोर्ट ने किया बरी

पटना: बिहार के मोकामा से आरजेडी के विधायक अनंत सिंह को डबल मर्डर केस में पटना की एमपी-एमएलए स्पेशल कोर्ट से बड़ी राहत मिली है. इस मामले में कोर्ट ने अनंत सिंह समेत तीन आरोपियों को बरी कर दिया है. अभियोजन पक्ष अपना आरोप साबित करने में असफल रहा।

बाढ़ के डबल मर्डर कांड का है, जिसमें एक शख्स का अपहरण हुआ था. जमीन विवाद में सुलह को लेकर ये किडनैपिंग हुई थी, जिसमें पुलिस को शख्स का पता नहीं चल सका. उस वक़्त अनंत सिंह भागलपुर जेल में बंद थे. इस केस में एक दर्जन से ज्यादा लोग अभियुक्त बनाये गये थे. जिसमें बाहुबली विधायक अनंत सिंह का भी नाम था. हालांकि उस वक्त विधायक जेल में थे. दूसरी ओर अभियोजन पक्ष की तरफ से मामले में कोई ठोस सबूत पेश नहीं किया जा सका, जिसकी वजह से आरजेडी विधायक को कोर्ट ने बरी कर दिया था।

बीते साल भी हत्या और अपहरण के एक मामले में अनंत सिंह बरी हुए थे. इस केस में अभियोजन पक्ष अपना आरोप साबित करने में असफल रहा, जिसके बाद कोर्ट ने सबूतों के अभाव में अनंत सिंह को बरी कर दिया गया था।

जानकारी के मुताबिक, पूरा मामला साल 2013 का है, जिसमें बेऊर थाना इलाके से एक शख्स का अपहरण हुआ था। जमीन विवाद में सुलह को लेकर ये किडनैपिंग हुई थी, जिसमें पुलिस को शख्स का पता नहीं चल सका। दूसरी ओर अभियोजन पक्ष की तरफ से मामले में कोई ठोस सबूत पेश नहीं किया जा सका, जिसकी वजह से आरजेडी विधायक को कोर्ट ने बरी कर दिया था।

बीते साल, अनंत सिंह के पुश्तैनी मकान लदमा से पुलिस ने छापेमारी के दौरान एके-47 गन और एक हैंड ग्रेनेड बरामद किया था। इस मामले पिछले महीने अनंत सिंह का बयान एमपी एमएलए कोर्ट के विशेष न्यायाधीश ने दर्ज किया था। अनंत सिंह ने अपने बयान में कहा कि मेरा पुश्तैनी घर नदवां में है।

मेरे पुश्तैनी घर की देखरेख (केयर टेकर) अनिल राम नहीं करता है और न ही उसे हम जानते हैं। मेरे पुश्तैनी घर से कुछ बरामद नहीं हुआ है। मैं पुश्तैनी घर पर नहीं रहता हूं। मैं 17-18 वर्ष से पटना स्थित सरकारी आवास में रहता हूं। मैं दो बार नदंवा गांव गया था, एक बेटी की शादी के लिए और एक बार भाई के श्राद्ध में। मैं निर्दोष हूं।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026