अंसाव: संदिग्ध परिस्थिति में नवविवाहिता की मौत

करमौल गांव की घटना

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के अंसाव थाना क्षेत्र के करमौल गांव में एक नव विवाहिता की संदिग्ध स्थिति में मौत हो गयी. मृतका करमौल निवासी सुनील यादव की 26 वर्षीय पत्नी पूनम देवी है. घटना सोमवार की रात करीब 9 बजे की है. ग्रामीणों ने इसकी सूचना मृतका मायके मदेशिलापुर में दिया. सूचना मिलते ही मायके के लोग रोते बिलखते करमौल गांव पहुंचे. जहां उन्हे पूनम का शव घर में फंदे से लटकता हुआ मिला. जिसके बाद स्थानीय पुलिस को इसकी सूचना दी.

घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार घटना स्थल पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करने के लिए सीवान भेज दिया. घटना के बाद ससुराल वाले घर छोड़ फरार बताए जा रहे है. बताया जा रहा है मृतका के पति विदेश में रहता है. तीन साल पूर्व सुनील यादव से शादी हुई थी. मृतका का एक दो वर्ष का पुत्र है. इस संबंध में थानाध्यक्ष श्री कुमार ने बताया कि ससुराल पक्ष से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है. जिससे पूछताछ जारी है. वहीं अभी तक पीड़ित परिवार द्वारा थाने में आवेदन नहीं दिया गया है.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026