परवेज अख्तर/सिवान: मंगलवार को संध्या 5:00 बजे मैरवा के स्टेशन चौक पर चाय पीने गए एक पुलिसकर्मी ने शक के आधार पर एक शराब धंधेबाज को पकड़ लिया अपने को छुड़ाने के लिए शराब धंधेबाज ने उक्त पुलिसकर्मी को जमकर पिटाई की.बावजूद इसके पुलिसकर्मी ने उसे नहीं छोड़ा और पब्लिक तमाशा बिन बनी रही. बाद में पुलिस टीम के पहुंचने पर उसे पकड़ा गया. उसके पास से एक बड़े स्टेबलाइजर में 3 पेटी बंटी बबली शराब बरामद की गई वही इसका दूसरा साथी हौंडा शाइन बाइक से फरार हो गया.
गिरफ्तार शराब कारोबारी बसंतपुर थाने के मौलाना पुर निवासी महेंद्र कुमार बताया जाता है.गिरफ्तार हो जाने के बाद तमाशा बीन बने लोगों ने पुलिस कर्मी रमेश कुमार की खूब तारीफ की. जिन्होंने किसी भी कीमत पर उसे नहीं छोड़ा.पुलिसकर्मी अग्निशामक वाहन का चालक था,परंतु अपना फर्ज पूरा करते हुए शराब कारोबारी को पकड़ने में सफल हुआ. इस संबंध में थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि शराब धंधेबाज को शराब के अलावा पुलिसकर्मी की पिटाई करने के मामले जेल भेजा जाएगा.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…