बड़हरिया मदरसा के बच्चों को दिया गया कोरोना रोधी टीका

परवेज अख्तर/सिवान: कोरोना कहर कम हुआ है,  कोरोना संक्रमण पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है.  इस बीच राज्य सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देश के आलोक में कोरोना टेस्ट व कोविड-19 टीकाकारण जोर शोर से जारी है. इसके तहत बड़हरिया प्रखंड के मदरसा दारुल उलूम कादरिया, महबूबछपरा के बच्चों को प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ प्रभात कुमार, एकाउंटेंट सुभाषचंद्र महतो, एलटी प्रभात उपाध्याय की उपस्थिति में कोरोनारोधी टीकाकरण किया गया. इस मौके पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ प्रभात कुमार ने बताया किसी भी महामारी से बचाव का सरल व सहज उपाय टीकाकरण है.

उन्होंने बड़ी संख्या में लोगों का किसी महामारी से संक्रमित हो जाने पर उस बड़ी संख्या के मरीजों का इलाज करने पर स्वास्थ्य संस्थाओं पर अतिरिक्त भार पड़ता है. इस मौके पर प्रखंड के महबूबछपरा अवस्थित मदरसा में 12 से 14 वर्ष के बच्चों को कोविड- 19 टीकाकरण अभियान के तहत कोरोना की दूसरी डोज दी गयी. फार्मासिस्ट फैयाज आलम,जीएनएम शकील अहमद,मदरसा के सचिव सह पूर्व उपप्रमुख फहीम आलम, अध्यक्ष शमशाद अली, कारी अब्दुल कलाम आदि मौजूद थे.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026