सीवान में बढ़ने लगी कोरोना संक्रमितों की संख्या

  • सीएस के आदेश के बावजूद स्टेशन एवं बस अड्डे पर नहीं शुरु हुई कोरोना जांच
  • कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या हो गई पांच
  • कोरोना टीकाकारण के मामले में जिले का उपलब्धि नहीं है संतोषजनक

परवेज अख्तर/सिवान: कोरोना संक्रमण के चौथे लहर में अब सीवान में भी कोरोना संक्रमितों की संख्या धीरे-धीरे बढ़ने लगी है. 2 सप्ताह से कम समय में कोरोना संक्रमितों की संख्या 5  हो गई है. राज्य में कोरोना  मरीजों की संख्या अधिक होते देख स्वास्थ्य विभाग ने जांच एवं टीकाकरण को तेज करने का निर्देश दिया है. स्वास्थ्य विभाग के निर्देश के बावजूद जिले में प्रति दिन लक्ष्य के मुताबिक जांच नहीं हो पा रहा है. विभाग के निर्देशानुसार प्रतिदिन 4 हजार से अधिक जांच करने का निर्देश दिया गया है. वैसे भी जो जांच हो रहें हैं. वाह मात्र खानापूर्ति ही दिखाई दे रहा है. स्वास्थ विभाग के निर्देश पर सिविल सर्जन डॉक्टर यदुवंश कुमार शर्मा ने करीब 2 सप्ताह पूर्व सीवान रेलवे जंक्शन सहित बस अड्डों पर कोरोना जांच एवं टीकाकरण करने का निर्देश दिया था. सीवान जंक्शन पर लगभग 1 सप्ताह से टेबल एवं टेंट की व्यवस्था कर दी गई है यह किन कोई कर्मचारी जांच एवं टीकाकरण करने नहीं आता है. सूत्रों के अनुसार बताया जाता है कि टीकाकरण एवं जांच कीजिए स्वास्थ्य कर्मियों की  नियुक्ति भी कर दी गई है.

जिले में थम गई है कोरोना टीकाकरण की रफ्तार

जिले में स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही के कारण कोरोना टीकाकरण की रफ्तार थम सी गई है. टीकाकरण से वंचित लोगों या जिन लोगों ने टीके के डोज कम लिए हैं. उनके लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा डोर टू डोर जाकर हर घर दस्तक अभियान के तहत टीका लगाने का योजना है. स्वास्थ्य विभाग की योजना अभी तक लोगों के पहुंच से काफी दूर है. कोरोना टीकाकरण के प्रथम एवं द्वितीय डोज में लक्ष्य के विरुद्ध लगभग 94% लोगों को टीके लगाए जा चुके हैं. लेकिन 18 से 59 साल के लोगों ने मात्र 27% ही प्रिकॉशन डोज लिया है. जहां तक 12 से 14 साल के बच्चों के टीकाकरण की बात है तो लक्ष्य के विरुद्ध प्रथम डोज में 64.5 एवं दूसरे रोज में 73% बच्चों ने कोरोना टीका लिया है. 15 से 18 साल के बच्चों में 86% प्रथम डोज एवं 89.6 प्रतिशत बच्चों ने द्वितीय डोज लिया है.अभी तक 92% हेल्थ केयर वर्करों, 59% फ्रंट लाइन वर्करों एवं 46% साठ से अधिक उम्र के सिटीजन ने कोरोना टीकाकरण का प्रिकॉशन डोज लिया है.

क्या कहते हैं जिम्मेदार

यह बात सही है कि कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ रही है. जांच एवं टीकाकरण पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है. सीवान जंक्शन एवं बस अड्डों पर मेरे आदेश दिए जाने के बावजूद जांच एवं टीकाकरण क्यों शुरू नहीं हुआ? इस संबंध में संबंधित स्वास्थ्य कर्मियों से शो कॉज किया जाएगा.

डॉक्टर यदुवंश कुमार शर्मा, सिविल सर्जन, सीवान

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026