परवेज अख्तर/सिवान: कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर ओमिक्रोन से बचाव के लिए टीकाकरण कार्य जारी है। पांचवें चरण में अब 15 से 18 वर्ष के किशोरों को भी सोमवार से टीकाकृत किया जाएगा। इसको लेकर स्वास्थ्य विभाग ने तैयारी पूरी कर ली है। इसको लेकर पोर्टल पर आनलाइन निबंधन के अलावा टीकाकरण केंद्रों पर भी निबंधन की सुविधा दी जाएगी। जिला प्रतिरक्षण कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार जिले के 3 लाख 18 हजार 601 किशोर-किशोरियों का टीकाकरण करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। सिविल सर्जन डा. यदुवंश कुमार शर्मा ने बताया कि टीकाकरण के लिए सभी प्रखंड मुख्यालय में एक-एक टीकाकरण केंद्र बनाया गया है तथा जिला स्तर पर दो से तीन टीकाकरण केंद्र बनाया जाएगा। जहां किशोर-किशोरियों का टीकाकरण किया जाएगा।
युवाओं को सिर्फ लगाया जाएगा को-वैक्सीन का टीका
15 से 18 आयु वर्ग के सभी किशोर-किशोरियों को सिर्फ को-वैक्सीन का टीका लगाया जाएगा। इसको लेकर तैयारी पूरी कर ली गई है। निर्धारित समय पर युवाओं का वैक्सीनेशन शुरू हो जाएगा और सभी लाभार्थियों का सुविधाजनक तरीके से वैक्सीनेशन किया जाएगा।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…