Categories: छपरा

सारण के सभी प्रखंडों में 11 फरवरी से 11 मार्च तक होगा हृदय रोग जांच शिविर: जितेंद्र

छपरा: मढ़ौरा के राजद विधायक जितेंद्र कुमार राय ने बताया कि जिले के सभी प्रखंडों में निःशुल्क जांच शिविर 11 फरवरी से शुरू की जाएगी जो 11 मार्च तक चलेगा । उन्होंने कहा कि मेरे पिता व पूर्व विधायक स्व यदुवंशी राय के नाम पर जिले में वर्षों से शिविर लगाया जा रहा है। फिर से इस नए वर्ष में शिविर लगाया जाएगा। शिविर में हृदय रोगियों का नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच की जाएगी। चिकित्सकों की टीम के साथ ईसीजी, सुगर जांच, बीपी की जांच किया जाएगा व दवा का वितरण किया जाएगा।

शिविर में इंदिरा गांधी हृदय रोग संस्थान के कार्डियोलॉजिस्ट डॉ हिमांशु कुमार, रांची रिम्स के रेडियो डायोगनोसिस डॉ रितेश कुमार रवि समेत कई बड़े चिकित्सक शामिल रहेंगे।डॉ हिमांशु कुमार ने बताया कि सभी प्रखंड एवं शहर के अलावा विभिन्न गांव में भी लगतार शिविर का आयोजन किया जाएगा।

जिससे गरीब असहाय लोगों के साथ जरूरतमंद मरीजों का निःशुल्क जाँच होगा कई लोग पैसे के अभाव में पटना रांची दिल्ली जाकर अपना समुचित इलाज नहीं करा पाते हैं उन सभी की जांच गाँव मे ही हो जाएगी।

 

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026