Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

गुलाम बनाने के मकसद से किसान विरोधी बिल लाया गया

परवेज़ अख्तर/सिवान:
केन्द्र सरकार की किसान विरोधी बिल के खिलाफ भाकपा-माले के तत्वावधान में कलेक्ट्रट के सामने शुक्रवार को अखिल भारतीय किसान महासभा ने महाधरना का आयोजन किया गया। इस मौके पर महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष व पूर्व विधायक अमरनाथ यादव किसान विरोधी बिल को तत्काल वापस लेने व दिल्ली से आ रहे किसानों पर हमला रोकने की मांग की। पूर्व विधायक ने कहा कि खेत, खेती व किसान को कॉरपोरेट के हवाले कर गुलाम बनाने के मकसद से किसान विरोधी बिल लाया गया है। किसानों के पास जो खेत बच गए हैं, उनका भी निजीकरण किया जा रहा है। इससे देशभर के किसानों में आक्रोश है। कहा कि किसानों के बढ़ते जनसैलाब को देखते हुए पंजाब व हरियाणा से आ रहे किसानों पर जगह-जगह प्रशासन हमला करा रहा है।

इसकी निंदा सभी एक स्वर से करते हैं। किसानों को खाद-बीज नहीं मिलने की चर्चा करते हुए उचित मूल्य पर भरपूर मात्रा में बीज उपलब्ध कराने व बाढ़ से हुई फसल की क्षतिपूर्ति के लिए मुआवजा देने की मांग की। प्रत्येक प्रखंड में भंडार गृह खालने व चीनी मिल का निर्माण करने की बात महाधरने के माध्यम से की गई। किसान महासभा के जिला सचिव जयनाथ यादव व जिलाध्यक्ष शीतल पासवान ने जिले की सभी नहरों की सफाई, गुलनाज के हत्यारों को गिरफ्तार करने, सीवान में बढ़ते अपराध पर रोक लगाने व विधानसभा चुनाव बाद सामंती-साम्प्रदायिक ताकतों द्वारा किए जा रहे हमले पर रोक लगाने की मांग की। महाधरना की अध्यक्षता रविन्द्र भारती ने की। महाधरने में भाकपा माले के जिला सचिव हंसनाथ राम व जिला पार्षद सोहिला गुप्ता थीं।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024