परवेज़ अख्तर/सिवान:
राजद के पूर्व सांसद मो. शहाबुद्दीन से जुड़े पांच मुकदमों में शुक्रवार को सुनवाई की गई। कोरोना महामारी को लेकर पिछले कई माह से पूर्व सांसद से जुड़े मुकदमों की सुनवाई नहीं की जा रही थी। सेशन कोर्ट में स्पेशल जज अखिलेश कुमार झा ने मृत्युंजय सिंह हत्याकांड सहित तीन मुकदमों की सुनवाई की। सेशन कोर्ट में रिवीजन से जुड़े एक मामले में मूल रिकॉर्ड की मांग की गई। इधर मजिस्ट्रेट राघवेंद्र शरण पांडेय की कोर्ट में मोबाइल बरामदगी एवं प्रिजनर एक्ट से जुड़े मामलों में सुनवाई की गई।
मजिस्ट्रेट कोर्ट में चल रहे मुकदमे में गवाह डेनियल अरविंद कुमार की पुनः गवाही के लिए सम्मन निर्गत किए जाने का आदेश दिया गया। इस मामले में इनकी आंशिक गवाही हुई है। मोबाइल बरामदगी का मुकदमा बहस के लिए चल रहा है। परंतु वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में तकनीकी खराबी की वजह से बहस नहीं हो पायी। अभियोजन की तरफ से स्पेशल पीपी जयप्रकाश सिंह, रघुवर सिंह व रामराज प्रसाद व बचाव पक्ष की तरफ से अधिवक्ता अभय कुमार राजन व मोहम्मद मोबिन मौजूद थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…