सीवान में बाइक सवार असामाजिक तत्वों ने दुकानदार ईशान अली को घोंपा चाकू

दुकान से 10 हजार रुपये और मोबाइल लेकर भागने का विरोध करने पर दिया घटना को अंजाम

✍️परवेज़ अख्तर/एडिटर इन चीफ:
सिवान जिले के महाराजगंज में लगने वाला उत्तर बिहार के प्रसिद्ध मौनिया बाबा मेला क्षेत्र में मंगलवार की दोपहर असामाजिक तत्वों ने एक लकड़ी व्यवसायी को चाकू घोंपकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। घटना के बाद व्यवसायी की स्थिति गंभीर बनी हुई है। पीड़ित की पहचान महाराजगंज थाना क्षेत्र के तेवथा गांव निवासी मुस्तफा अली के 15 वर्षीय पुत्र ईशान अली के रूप में हुई है। इधर नाबालिक दुकानदार को चाकू घोंपकर गंभीर रूप से जख्मी कर देने के बाद मेला में स्थित स्थानीय दुकानदारों की मदद से जख्मी को महाराजगंज पीएचसी लाया गया जहा पर चिकित्सको के द्वारा प्राथमिक उपचार किया गया। घटना के संबंध में बताया जाता है कि प्रति दिन की भांति मंगलवार को मौनिया बाबा मेला क्षेत्र में दुकानदार ईशान अली अपनी दुकान पर बैठा था।

तभी ग्राहक के रूप में दो बाइक पर पांच की संख्या में पहुँचे असामाजिक तत्वों ने दुकानदार से सामान दिखाने की बात कही। इस बीच उन लोगो ने दुकानदार से मोबाइल और 10 हजार नगद छीन कर भागने लगे। रुपया और मोबाइल ले भाग रहे असमाजिक तत्वों को दुकानदार ने पीछा किया तो दुकानदार के सर में असामाजिक तत्वों ने चाकू घोंप दिया। घटना के बाद मौके पर अपनी दो बाइक छोड़कर फरार हो गए। सुचना मिलते ही पुलिस ने मेला स्थल पर पहुंचकर घटना की जांच कर दोनों मोटरसाइकिल को जब्त कर थाने लाई है। घटना में थानाध्यक्ष रणधीर कुमार ने कहा दुकानदार ईशान अली ने आवेदन दिया है पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026