राजद नेता सह रघुनाथपुर के पूर्व प्रखंड प्रमुख के व्यवसायी पुत्र से लाखों की लूट, दहशत

  • भागने के दौरान अपराधियों द्वारा की गई फायरिंग में बाल-बाल बचे
  • थाना क्षेत्र के हरनाथपुर गांव से अपनी हाडवेयर की दुकान बंद कर लौट रहे घर
  • पुलिस ने अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए रात भी की छापेमारी

✍️परवेज़ अख्तर/एडिटर इन चीफ:
रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के गभीरार गांव निवासी राजद नेता सह राजद के पूर्व प्रखंड प्रमुख राजेंद्र प्रताप सिंह के हाडवेयर व्यवसाई पुत्र सुजीत कुमार सिंह पर सोमवार की रात्रि करीब सात बजे अपराधियों ने हमला बोल दिया. बताया जाता है कि थाने के पंजवार एवं गोहरिया मुख्य सड़क पर आधा दर्जन से अधिक हथियार से लैस तीन बाइक सवार अपराधियों ने निशाना बना कर एक लाख 90 हजार नगी, दो सोने की अंगुठी एवं चैन, एक-एक दो सिम वाला बड़ा मोबाइल लूट कर फरार हो गये. जाने के क्रम में व्यवसायी पर फायरिंग भी की.

परंतु भागने के क्रम में जमीन पर गिर जाने से व्यवसायी बाल बल बच गए. इस घटना की जानकारी परिजन द्वारा स्थानीय थाना प्रभारी मोहमद तनवीर आलम को दी. इसकी जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी एवं पुलिस बल के साथ रघुनाथपुर थाना के पूर्वी इलाके के गांवों में छापेमारी में पुलिस रात भर जुटी रही. पीड़ित व्यवसायी सुजीत कुमार सिंह ने स्थानीय थाने में इस घटना के मामले में लिखित अज्ञात शिकायत दर्ज मंगलवार को कराई है. थाना प्रभारी मोहमद तनवीर आलम ने बताया कि तीन चार संदिग्ध लोगों को पूछताछ के लिए उठाया गया है. जल्द ही लूट की घटना का पटाक्षेप कर दिया जायेगा.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026