Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

सिवान के भटवलिया गांव में स्कूल के रात्रि प्रहरी को असामाजिक तत्वों ने चाकू मार किया घायल

  • शराब पीने का विरोध करने पर दिया घटना को अंजाम
  • घटना:- भटवलिया गांव का

परवेज़ अख्तर/सिवान:
जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के भटवलिया गांव में शुक्रवार की रात्रि उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय में कुछ शरारती तत्वों द्वारा शराब पीने का विरोध करना स्कूल के रात्रि प्रहरी को महंगा पड़ गया। असामाजिक ने प्रहरी पर चाकू से वार कर उसे घायल कर दिया और बाद में पिस्टल दिखाते हुए शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी दी। घायल रात्रि प्रहरी रामाशंकर राम का पुत्र धनंजय कुमार राम है। जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायल ने बताया कि रात्रि में अपने स्कूल के प्रांगण में था, उसी दौरान देर रात करीब आठ बजे मेरे ही गांव के तीन लोग अपने दो साथी बड़हरिया थाना क्षेत्र के शाहबाचक गांव निवासी के साथ बाइक से हाई स्कूल के परिसर में धमक गए। उसके कुछ देर बाद अपने पास रखी शराब की बोतल को निकाल कर स्कूल परिसर में ही पीने लगे।

यह देख मैंने शराब पीने से मना किया तो सभी लोगों ने जाति सूचक संबोधित करते हुए मारपीट करने के साथ स्कूल का ताला खोलने का दबाव बनाया। जब मैंने स्कूल का ताला नहीं खोलने की बात की तो मृत्युंजय यादव ने चाकू निकालकर मेरी हत्या करने की नीयत से सिर पर वार कर दिया। बचाव करने के क्रम में मेरे हाथ में चाकू लग गया। मैंने शोर मचाया तो दिनेश यादव ने पिस्टल दिखाते हुए जान से मारने की धमकी दी और फरार हो गए। शोर सुनकर मेरे स्वजन स्कूल में पहुंच गए और इसकी सूचना मुफस्सिल थाने को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की। एससी एसटी थाना में हत्या करने की धमकी और चाकू गोदने के साथ सरकारी कार्य में बाधा डालने की प्राथमिकी दर्ज करने के लिए आवेदन दिया गया है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026