Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

चुनाव:- इंजीनियरों की टीम कर रही ईवीएम में सिबल लोडिंग का कार्य

परवेज़ अख्तर/सिवान:
तीन नवंबर को होने वाले चुनाव की तैयारी में जिला प्रशासन जुटा है। आयोग के निर्देशों पर समस्त कार्यों को समय से पहले किया जा रहा है। विधानसभा निर्वाचन के मतदान को लेकर ईवीएम/बैलेट यूनिट में बैलेट पेपर लगाने व वीवीपैट में इंजीनियरों द्वारा शहर के डीएवी कॉलेज परिसर में सिबल लोडिग का कार्य व सीलिग का कार्य शुरू कर दिया गया है। तीन नवंबर को होने वाले मतदान के लिए 28 अक्टूबर तक सभी कार्यों को पूर्ण करने का निर्देश जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी अमित कुमार पांडेय द्वारा दिया गया है।

वहीं जिला प्रशासन की देखरेख में ईवीएम में प्रत्याशियों के नाम और चुनाव चिह्न को फीड करने का काम किया जा रहा है। डीएम ने बताया कि निष्पक्ष चुनाव संपन्न कराने को लेकर इंजीनियरों को निर्देश दिया गया है कि सिबल लोड करते समय पूरी सतर्कता बरते और लोड होने के बाद उससे निकली पर्ची से मिलान कर लें, ताकि कोई दिक्कत ना रहे। बताया कि स्ट्रांग रूम में ईवीएम व वीवीपैट रखने वाले स्थान पर मार्किंग की जाएगी।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026