तरवारा बाजार समेत इर्द-गिर्द इलाकों में दुर्गा पूजा के दौरान असामाजिक तत्वों पर रहेगी पैनी नजर:- श्री अखिलेश कुमार

✍️परवेज़ अख्तर/सिवान: जिले के जी.बी. नगर थाना परिसर में गुरुवार  को दुर्गा पूजा पर्व को लेकर वरीय पुलिस पदाधिकारी के दिशा निर्देश के आलोक में शांति समिति की एक बैठक आहूत की गई।यह बैठक पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष श्री अखिलेश कुमार के अध्यक्षता में की गई।बैठक में उपस्थित जन प्रतिनिधि व बुद्धिजीवी वर्ग के लोगो को संबोधित करते हुए थानाध्यक्ष श्री कुमार ने कहा की पुलिस आपलोगों के सहयोग में रहेगी और मजिस्ट्रेट की भी तैनाती रहेगी।आप लोग भी पुलिस का सहयोग करें और दुर्गा पूजा को शांति पूर्ण सम्पन्न कराएं।

सभी लोग एक दूसरे का सहयोग करते हुए पर्व त्योहार को शांतिपूर्ण ढंग से मनाएंगे तो बहुत खुशी होगी और किसी को कोई परेसानी नहीं हो इस बात का ख्याल रहे।उन्होंने कहा कि पुजा पंडाल के पास पुलिस लगातार गश्त करेगी,साथ ही ऑर्केस्ट्रा पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध रहेगा और असामाजिक तत्वों पर भी पुलिस की पैनी नजर रहेगी।इस बैठक में जदयू नेता अब्दुल करीम रिजवी,इंद्रदेव सिंह पटेल,सरपंच डा.कन्हैया प्रसाद, मुखिया जय प्रकाश पंडित,रहमतुललाह अंसारी,सुरेन्द्र राम,वशिष्ठ प्रसाद,शम्भु तिवारी,कमलेश सिंह,सुमन कुमार,दिलिप कुमार,प्रेम चन्द्र यादव,अखिलेश्वर तिवारी, वशिष्ठ सिंह,चन्द्रिका राम,डा.आशुतोष कुमार,समेत अन्य लोग मौजूद थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026