राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के बिहार अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने दावा किया है कि 2022 खत्म होने के बाद 2023 में तेजस्वी यादव बिहार के मुख्यमंत्री बन सकते हैं। जगदानंद सिंह ने कहा है कि नीतीश कुमार की घोषणा के अनुसार (ऐसी कोई घोषणा सार्जवनिक रूप से नहीं की गई है) हमें लगता है कि 2022 बीतने के बाद 2023 में नीतीश देश की लड़ाई लड़ेंगे और बिहार के भविष्य की लड़ाई तेजस्वी यादव के हाथ में सौंप देंगे। जगदानंद सिंह हाल ही में आरजेडी के दोबारा प्रदेश अध्यक्ष चुने गए हैं जो दोबारा बनना चाहते नहीं थे लेकिन पार्टी चीफ लालू यादव ने उनको मनाया तो राजी हुए।
दिल्ली में समाचार चैनल न्यूज़ 18 से जगदानंद सिंह ने कहा कि देश नीतीश का इंतजार कर रहा है और बिहार तेजस्वी का इंतजार कर रहा है। जब समाचार चैनल ने उनसे दोबारा पूछा कि क्या सीएम पद सौंप देंगे नीतीश तो जगदानंद सिंह ने कहा- और क्या, प्रसासनिक ओहदा तो वही है ना। हमारी कार्यपालिका की शक्ति मुख्यमंत्री में निहित है। मुख्यमंत्री ही अपने राज्य को आगे ले जाने का जिम्मेवार व्यक्ति होता है। देश इंतजार कर रहा है नीतीश का और बिहार इंतजार कर रहा है तेजस्वी का।
राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह आरजेडी के बड़े कद्दावर नेता हैं। उनके इस बयान का बहुत बड़ा राजनीतिक महत्व है। जगदानंद आरजेडी के उन चुनिंदा नेताओं में हैं जो नीतीश के साथ दोबारा गठबंधन करने के पक्ष में नहीं थे। कृषि मंत्री के तौर पर कभी खुद को चोरों का सरदार कहने और कभी नीतीश सरकार के कृषि रोड मैप पर सवाल उठाने वाले सुधाकर सिंह उनके बेटे हैं। जगदानंद सिंह के बयान पर प्रतिक्रिया में बीजेपी प्रवक्ता अरविंद सिंह ने कहा है कि राजद 2023 तक नीतीश कुमार को टिकने नहीं देगी, उससे पहले ही उनको निपटा देगी।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…