परवेज अख्तर/सिवान:- जिले के बड़हरिया प्रखंड के खेल मैदान में राजद के पूर्व सांसद डॉ मो शहाबुद्दीन के संरक्षण में आयोजित गांधी मजहरुल हक सद्भावना क्रिकेट टूर्नामेंट के ग्रुप बी का दूसरा क्वार्टर फाइनल मैच अनुराग इलेवन, दिल्ली व राजू इलेवन, दिल्ली के बीच खेला गया. इस मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करती हुई राजू इलेवन, दिल्ली की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में सात विकेट के नुकसान पर 148 रन बनाया व सभी खेलाड़ी आउट हो गए. इसमें राजू इलेवन, दिल्ली के खिलाड़ी आर्यन कुमार ने 50 गेंद पर 60 रन बनाया. दूसरी पारी में खेलने उतरी अनुराग इलेवन रोहड़ा( दिल्ली) की टीम ने 12.4 ओवर में जीत का लक्ष्य को पूरा कर लिया. इस प्रकार अनुराग इलेवन, दिल्ली ने राजू इलेवन, दिल्ली को सात विकेट से हराकर मैच को जीत लिया. बेहतर खेल का प्रदर्शन करते हुए अनुराग इलेवन के खिलाड़ी अरविंद कुमार ने 38 गेंदों पर आठ छक्कों व दो चौको क मदद से 64 रन बनाया व नाबाद रहे. मैन आफ दी मैच का पुरस्कार अनुराग इलेवन के खिलाड़ी अरविंद कुमार को टूर्नामेंट अध्यक्ष जकरिया खान ने दिया. मैच का उद्घाटन मुख्य अतिथि डॉ नूरुल हक, आयोजक जकरिया खान, सरफराज अहमद, विकास यादव, इमाम इरतिजा आदि ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया. विदित हो कि पहला सेमीफाइनल मैच 28 दिसंबर को कैफ एकेडमी,सीवान व मोतिहारी क्रिकेट क्लब, मोतिहारी के बीच खेला जाएगा. वहीं दूसरा सेमीफाइनल मैच 29 दिसंबर को एयर इंडिया, देवरिया व अनुराग इलेवन, दिल्ली के बीच खेला जायेगा. टूर्नामेंट अध्यक्ष जकरिया खान ने बताया कि फाइनल मैच 31 दिसंबर को खेला जाएगा.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…