Barharia Siwan News

वार्ड सदस्य शाह आलम गोली कांड में तीन पर प्राथमिकी दर्ज

सरेया गांव निवासी गरजू ने अपने दो साथियों संग दौड़ाकर मारी थी गोली

परवेज अख्तर/सिवान:- जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के सरेयां गांव में बुधवार को हुए गोलीकांड में घायल वार्ड सदस्य शाह आलम उर्फ राजू के फर्द बयान के आधार पर स्थानीय थाने में एफआईआर दर्ज कर लिया है. इस संबंध में आवेदन देते शाह आलम ने बताया कि वह शाम चार बजे सरेयां चट्टी पर पोखर के समीप पान खाने के लिए गया था. इसी बीच सरेयां गांव का ही गरजू यादव का पुत्र सोनू यादव व दो अज्ञात व्यक्तियों के साथ आया और बंदूक निकालकर दाहिने गाल पर गोली मार दी. फिर तीनों हमलावर वहां से फरार हो गए. गोली लगने के बाद शाह आलम वहीं गिर पड़ा. ग्रामीण गोली की आवाज़ सुन कर घटनास्थल की तरफ दौड़े जहां शाह आलम घायलावस्था में खेत में गिरे पड़े थे. गांव वालों की मदद से उसे सीवान सदर अस्पताल पहुंचाया गया. वहां उनकी स्थिति चिंताजनक देख चिकित्सकों ने पीएमसीएच रेफर कर दिया. शाह आलम के दिये गये फर्द ब्यान पर पुलिस ने कांड संख्या 330/19 के तहत एफआईआर दर्ज कर लिया. थानाध्यक्ष श्रीकांत तिवारी के नेतृत्व में पुलिस दल ने सोनू यादव के घर पर छापेमारी किया गया. घटना को अंजाम देने के बाद से ही कहीं फरार हो गया है. हमलावर की तलाश जारी है. साथ ही दोनों अज्ञात व्यक्तियों के बारे में पुलिस अनुसंधान में लगी हुई है.

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024