परवेज अख्तर/सिवान :- जिले के जीरादेई प्रखण्ड क्षेत्र के विजयीपुर गांव में पिच सड़क पर बने क्षतिग्रस्त पुलिया को बदलने की मांग को लेकर दलित बस्ती के ग्रामीणों ने प्रखण्ड विकास पदाधिकारी जीरादेई को गुरुवार को आवेदन दिया ।ग्रामीण सीता राम राम ने बताया कि गत एक वर्ष से पुलिया क्षतिग्रस्त है विगत बरसात के मौसम में पुल से पानी नहीं निकलने के कारण हम लोगों का झोपड़ी डूब गया था जिसके कारण विद्यालय में शरण लिए थे ।ग्रामीणों ने आवेदन में लिखा है कि अगर पुलिया की मरम्मती नहीं की गई तो इस बरसात में हम लोग पिच सड़क को काट देंगे जिससे आवागमन बाधित हो सकता है ।इस सम्बंध में प्रखण्ड विकास पदाधिकारी सुनील कुमार गौंड ने बताया कि इसका निरीक्षण कर शीघ्र ही पुलिया का निर्माण करवा दिया जायेगा ।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…