Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

दरौली के पूर्व विधायक के बेटे की ईराक में मौत, परिवार में मचा कोहराम

परवेज अख्तर/सिवान :- दरौली के पूर्व भाजपा विधायक रामायण माँझी के 35 वर्षीय पुत्र राकेश माँझी की ईराक में हाथ मे हुए जख्म के ऑपरेशन के दौरान मौत हो गई।प्राप्त जानकारी के अनुसार गुठनी के गयासपुर निवासी सह पूर्व भाजपा विधायक रामायण माँझी का पुत्र राकेश माँझी 19 नवम्बर 2018 से ईराक के कुर्दिस्तान नामक कंस्ट्रक्शन कंपनी में वेल्डर का कार्य करता था जहाँ कार्य के दौरान 16 मई को उसके हाथ में चोट लग गई थी।चिकित्सकों ने हाथ में लगे चोट के कारण हुए जख्म को ठीक करने के लिए ऑपरेशन की सलाह दी थी।बताया जाता है कि ऑपरेशन के दौरान अस्पताल में हीं उसकी मौत हो गई।

डॉक्टरों की पुष्टी के बाद इसकी सूचना राकेश के साथ कार्यरत सीवान के बब्लू चौहान ने दूरभाष पर परिजनों को दी।मौत की सूचना मिलते हीं मृतक के परिवार में कोहराम मच गया।बताते चलें कि राकेश की शादी 5 वर्ष पूर्व मुजफ्फरपुर की वैशाली के साथ हुई थी जिससे दो छोटी बेटियाँ भी हैं।मृतक अपने दो भाइयों प्रत्यंजय और धनञ्जय के बाद सबसे छोटा था।परिजनों ने बताया कि चार दिन पहले से ही राकेश से बात नही हो पा रही थी। विधायक पुत्र के मौत की खबर सुन हाल चाल जानने के लिए उनके गयासपुर स्थित पैतृक आवास पर जनप्रतिनिधियों और आम लोगों का तांता लगा हुवा है। ऐसी दुखद सूचना मिलते ही रामाकांत पाठक, धर्मेंद्र सिंह, जनार्दन ओझा, समरजीत सिंह, अरविंद सिंह गयासपुर पहुँच शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026