परवेज अख्तर/सिवान : जिले के मैरवा थाना क्षेत्र के हरनाथपुर गांव में दो बच्चों को एक साथ अपहरण करने का मामला प्रकाश में आया है. इस मामले में श्रीराम चौधरी ने थाना में आवेदन दिया है. पीड़ित के आवेदन के अनुसार उसने अपने बेटी की शादी आसांव थाने के मुलानीपुर निवासी सत्येन्द्र यादव से की थी. जिसकी हत्या उसके दामाद द्वारा 20 जून को कर दी गई थी .जिसको लेकर असांव थाने में कांड संख्या 17/2020 के तहत मामला भी दर्ज है.
इस घटना के बाद दोनों नाती ननिहाल में ही रह रहे थे. मंगलवार की शाम को दोनों दरवाजे पर खेल रहे थे. तथा घर के अधिकतम लोग खेतों में काम कर रहे थे. इसी बीच हत्यारोपी के फूफा आंदर के चकरी निवासी दिनेश यादव ने अपने कुछ साथियों के साथ दोनों बच्चों का अपहरण कर लिया है. पीड़ित ने पुलिस से अपने दामाद पर हत्या का साक्ष्य मिटाने की नीयत से अपने दोनो नातियों के हत्या की आशंका जताते हुए उचित कार्रवाई की गुहार लगाई है.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…